भाजपा की जीत पर पार्टी नेता उत्साहित, फडणवीस को गोद में उठाकर यूं मनाया जश्न

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा उम्मीदवार 133 सीट पर, शिवसेना 56 और राकांपा 41 सीट पर आगे है। एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार 10 सीट पर, कांग्रेस 16 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 20 सीट पर आगे है।

महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर पूरे राज्य में जश्न मन रहा है। भाजपा नेता भी इस जीत से उत्साहित नजर आ रहे हैं। भाजपा कार्यालय पर एक उत्साहित नेता ने जीत के जश्न में सराबोर होकर देवेंद्र फडणवीस को कुछ अलग अंदाज में बधाई दी। बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गोद में उठा लिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को भी गोद में उठाकर जश्न मनाया। इसके अलावा उन्होंने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के साथ भी जश्न मनाया।

कौन हैं मोहित कंबोज

भाजपा नेता मोहित कंबोज भाजपा के नेता हैं। वह 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे। उनको ग्लोबल यूथ मार्केटिंग फोरम ने भारत के 100 प्रभावशाली नेताओं में से एक माना है। वह मुंबई इंडियन बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। वह केबीजे ग्रुप के संस्थापक हैं। 2014 में उन्होंने ढिंडोशी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह शिवसेना के सुनील प्रभु से हार गए थे। 

महायुति और एमवीए की बीच मुकाबला

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से मिलकर बनी महायुति का मुकाबला कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी से था। राज्य में सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 65.11 फीसदी वोटिंग हुई थी। मतगणना के दौरान महायुति को 111 सीटों पर जीत मिल चुकी है। जबकि 121 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

January 25, 2026
10:21 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159