राजनीति की दुनिया में साल 2024 काफी अहम रहा। इस साल भारत में लोकसभा के अलावा आठ राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए जिससे काफी समीकरण बदले। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो झारखंड में हेमंत सोरेन को जेल हुई। आइए जानते हैं 2024 की कुछ बड़ी सियासी घटनाओं के बारे में.
साल 2024 भी गुजरने वाला है। इस साल भारत के लोग कई अहम राजनीतिक घटनाओं के गवाह बने। यही वह साल रहा जब लोकसभा चुनाव हुए और 62 साल बाद देश में किसी पार्टी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। लोकसभा के अलावा आठ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी इसी साल हुए। इसी साल देश की राजधानी में राजनीतिक संकट खड़ा हुआ जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल चले गए। ऐसा ही कुछ घटनाक्रम झारखंड में भी हुआ। हिमाचल में भी सरकार के सामने संकट आया।