बेमिसाल बेटियां.. हुनर से आत्मनिर्भर बन रहीं गांव की महिलाएं, मोदी सरकार की इस योजना ने कर दिया मालामाल

 हिमाचल प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है. इस योजना के तहत बने स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. ये समूह महिलाओं को अपने हुनर को निखारने और उसे एक व्यवसाय में बदलने का अवसर दे रहे हैं. ये महिलाएं अपने हुनर के दम पर न सिर्फ अपने परिवार का सहारा बन रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं.

हुनर के दम पर आत्मनिर्भरता की ओर कदम

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं, जो पहले अपने हुनर को केवल घर तक सीमित रखती थीं, अब इन्हीं कौशलों का उपयोग कर बेहतर आमदनी कमा रही हैं. हिमाचल प्रदेश के नाहन की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि वे अपने समूह के साथ मिलकर अचार, पापड़ और अन्य उत्पाद बनाती हैं. इन उत्पादों को स्थानीय बाजार में बेचकर न केवल वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि अपने परिवार की भी बेहतर देखभाल कर पा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 19, 2026
12:52 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159