सबसे पहले महरौली के विधायक नरेश यादव ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद सात और विधायकों ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया।
इसमें जनकपुरी के विधायक राजेश ऋषि, पालम से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार के मुक्त करने के लिए हुआ था, लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई, बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।