38 में नेशनल गेम्स की स्विमिंग स्पर्धा के अंतिम दिन एकमात्र रिकॉर्ड बना।

दिल्ली ने 5 गोल्ड 3 रजत और एक कांस्य सहित 9 पदक जीते।

विजय कुमार
हल्द्वानी 4 फरवरी। 38 में नेशनल गेम्स में आज अंतिम दिन एकमात्र मीट रिकॉर्ड बनाया गया। यह मीट रिकॉर्ड ओलंपियन दिनिधि ने महिलाओं की 100 मीटर फ्री स्टाइल में 57.3 4 का समय निकालकर बनाया। जबकि दूसरा स्थान दिल्ली की तितिक्षा रावत को और तीसरा स्थान महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े को मिला। विजेताओं को भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता स्विमिंग के टेक्निकल डायरेक्टर कमलेश नानावती ने पुरस्कार वितरित किए।
100 मी बेस्ट स्टॉक महिलाओं में हर्षिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। उसने 1 मिनट 14.34 का समय निकालकर। महाराष्ट्र की संवि ने दूसरा और महाराष्ट्र की ही ज्योति पाटील ने तीसरा स्थान पाया।


लड़कों की 100 मी बेस्ट स्टॉक में कर्नाटक के विधि एस शंकर ने 1 मिनट 3.97 का समय निकालकर पहला स्थान पाया। तमिलनाडु के एस धनुष ने दूसरा और प्रताप राणा ने झारखंड के तीसरा स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर लड़कों की फ्री स्टाइल में श्री हरि नटराज कर्नाटक ने पहला स्थान पाया। उसने 50. 65 सेकंड का समय निकाला। महाराष्ट्र के ही जितेश शाह ने दूसरा और ऋषभ दास महाराष्ट्र में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वाटर पोलो पुरुष वर्ग में सर्विसेज ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि महिलाओं में महाराष्ट्र अव्वल रही।
4 * 100 मीटर मेडले मिक्स रिले में कर्नाटक ने 4 मिनट 3.91 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान पाया जबकि तमिलनाडु को दूसरा और महाराष्ट्र को तीसरा स्थान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

May 9, 2025
9:32 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159