रूसी बलों ने गैस पाइपलाइन का इस्तेमाल कर यूक्रेनी सैनिकों पर किया हमला, संघर्ष जारी

रूस की विशेष सेनाओं ने कुर्स्क क्षेत्र में एक गैस पाइपलाइन का इस्तेमाल कर यूक्रेनी सैनिकों पर पीछे से हमला किया। यूक्रेनी सैनिक कुर्स्क में 50,000 से ज्यादा सैनिकों के हमलों का सामना कर रहे हैं, जिसमें उत्तर कोरिया के सैनिक भी शामिल हैं।

रूसी सैनिक कुर्स्क क्षेत्र में एक गैस पाइपलाइन के अंदर कई किलोमीटर तक घुसकर यूक्रेनी सैनिकों पर पीछे से हमला किया। रूस के सैनिक अपनी सीमा के अंदर उन हिस्सों पर फिर से नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनको यूक्रेन ने एक चौंकाने वाले हमले के बाद अपने कब्जे में ले लिया था। 

यूक्रेनी सैनिकों ने पिछले साल अगस्त में कुर्स्क पर हमला किया था, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूस पर सबसे बड़ा हमला था। कुछ ही महीनों में यूक्रेनी सैनिकों ने एक हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा हासिल कर लिया था, जिसमें रणनीतिक सीमा शहर सुडजा भी शामिल था और सैकड़ों रूसी सैनिकों को बंदी बना लिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

January 25, 2026
10:20 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159