श्रीलंका दौरे के दौरान पीएम मोदी ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों से की मुलाकात, खेल को लेकर हुई चर्चा

पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे के दौरान कोलंबो में श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ मुलाकात की है। पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए हुए हैं। इस दौरान मोदी को श्रीलंका ने श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। 

1996 विश्व कप को लेकर हुई बातचीत 
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने कहा, 1996 विश्व कप टीम के सदस्य के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ निजी तौर पर मिलना सम्मान की बात की है। हमने सिर्फ खेल के बारे में चर्चा की और 1996 से दौरान हमने किस तरह विश्व कप जीता और किस तरह हमने भारत को हराया, इस बारे में बातचीत की। प्रधानमंत्री क्रिकेट के फॉलो करते हैं और वह हर चीज जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 25, 2026
1:42 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159