भाजपा ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल न होने पर सीएम स्टालिन पर साधा निशाना, कहा- यह अपमान है

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तरफ से रविवार को राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल न होने की भाजपा ने उनकी कड़ी आलोचना की और उन पर प्रधानमंत्री का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगने को कहा है। वहीं तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने संसदीय परिसीमन प्रक्रिया को ‘नाटक’ करार दिया।



स्टालिन का दावा पीएम को पहले ही दी थी जानकारी
बता दें कि, सीएम स्टालिन रविवार को एक सरकारी अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए पहाड़ी शहर उधगमंडलम (ऊटी) में थे और उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को रामेश्वरम में उनके कार्यक्रम में शामिल न हो पाने की जानकारी दे दी है। पीएम मोदी ने रामेश्वरम में नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया और 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अन्य विकास योजनाओं का शुभारंभ किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 12, 2026
10:50 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159