सर्वदलीय बैठक आज, पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई संभव; मृतकों को दी जा रही भावुक विदाई

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। राज्यों में मृतकों की पार्थिव देह पहुंच रही है। वहां उनके अंतिम संस्कार कराए जा रहे हैं

राजस्थान के नीरज उधवानी को सीएम ने दी श्रद्धांजलि

राजस्थान के सीएम ने पहलगाम हमले में मारे गए नीरज उधवानी को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी कैबिनेट के कई नेता और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

ओडिशा लाए गए पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के शव

ओडिशा में प्रशांत सतपथी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बालासोर स्थित उनके आवास लाया गया। प्रशांत सतपथी 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 11, 2026
11:25 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159