यूपी में हादसा… सात की मौत: कोई रोजगार की तलाश में निकला, कोई मुंबई से घर जाने को, लेकिन राह में ही मिली मौत

 उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरलोड ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मां-बेटा समेत सात लोगों की मौत हो गई। ऑटो में नौ लोग सवार थे। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। हरदोई के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रक और ओवरलोड ऑटो की टक्कर में मां-बेटा समेत सात लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बीमार भाभी को देखने मुंबई से आया निसार घर तक नहीं पहुंच सका
कछौना कोतवाली क्षेत्र के बनवा निवासी निसार (35) राजमिस्त्री थे। पिछले कुछ समय से गांव में काम नहीं मिल रहा था। अब से 12 दिन पहले वह मुंबई में अपने भाई के दामाद आफाक के पास काम करने के लिए गए थे। तीन दिन पहले निसार की बड़ी भाभी सकीना की गांव में ही तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी पर निसार मुंबई से ट्रेन से आया और बृहस्पतिवार सुबह उन्नाव रेलवे स्टेशन पर उतरा। यहां से वह एक ऑटो से बांगरमऊ गया। बांगरमऊ से संडीला जाने के लिए वह ऑटो में सवार हुआ था। रास्ते में ही हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। निसार की पत्नी शहरीन की मौत सात साल पहले हो चुकी है। अब निसार की भी मौत होने से पुत्र जावेद (12) और पुत्री शुबी (14) बदहवास हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 14, 2026
11:16 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159