दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत, जापान को छोड़ा पीछे

 भारत, जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बीवीआर सुब्रमण्यम ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने नीति आयोग शासी परिषद की 10वीं बैठक के बाद मीडिया से कहा कि भारत में आर्थिक माहौल अनुकूल है।

उन्होंने कहा कि आज के समय भारत 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) का हवाला देते हुए सुब्रमण्यम ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी है। उन्होंने आगे कहा, केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से अर्थव्यवस्था के मामले में बड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 1, 2026
11:51 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159