मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर साधु-संतों से की मुलाकात, दिया उपहार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में साधु-संतों से भेंट की। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने साधु-संतों को समाज का मार्गदर्शक बताया।

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में संतों से भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभिन्न अखाड़ों और मठों में पहुंचकर संतजनों का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट किया।

दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दिगंबर अखाड़े पहुंचे। यहां उन्होंने महंत सुरेश दास से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किया। इस दौरान दोनों संतों के बीच प्रदेश और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 14, 2026
11:15 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159