स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मातम में बदल गया है. वहां के प्रसिद्ध लग्जरी स्की डेस्टिनेशन क्रांस मोंटाना में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बार में अचानक तेज धमाका हुआ. इस हादसे में 40 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं. स्विस मीडिया ने बताया है कि आग शायद तब लगी जब एक कॉन्सर्ट के दौरान वहां आतिशबाजी का यूज किया गया, लेकिन पुलिस अभी भी आग लगने का कारण खोजने में जुटी है. धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं. घायलों को पास के अस्पतालों में एडमिट कराया गया है.
Related Posts
ईरान का दावा- इस्राइली हमला नाकाम किया, अमेरिका ने तेहरान को दी चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की छह आवाजें सुनी गईं। हवाई सुरक्षा सिस्टम ने तेहरान में तीन जगहों पर हमले को नाकाम कर दिया। इस्राइल के हवाई हमले के बाद ईरान ने बयान जारी कर कहा है कि उनके हवाई सुरक्षा सिस्टम ने इस्राइली हमले को नाकाम कर दिया। ईरान […]
ओडिशा सेवारत्न सम्मान पुरस्कार-2025,ब्राइट ओडिशा ने विभिन्न क्षेत्रों के 35 लोगों को सम्मानित किया।
भुवनेश्वर:-ब्राइट ओडिशा ने ओडिशा सेवारत्न पुरस्कार समारोह 2025 का आयोजन किया। विभिन्न सेवाओं में कार्यरत 35 सफल हस्तियों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह ब्राइट ओडिशा फाउंडेशन का एक उल्लेखनीय कदम है, जिसने सामाजिक जागरूकता पैदा करने और ओडिशा की कला, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने में […]
हेली ने रोका ट्रंप का विजयी रथ, वाशिंगटन डीसी में पहली प्राइमरी जीत हासिल की, अब आगे क्या?
वाशिंगटन डीसी (डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया) के प्राइमरी चुनाव में निक्की हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराकर 2024 की प्रचार मुहिम के दौरान अपनी पहली जीत हासिल की. बता दें अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लिए दोनों के बीच मुकाबला चल रहा है. हेली राष्ट्रपति पद के […]
