8 साल बाद मिले कार्नी और जिनपिंग, क्या ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित होगी मुलाकात?

कहते हैं कि वक्त कब किसकी ओर करवट ले ले इसका कोई भरोसा नहीं है. ऐसा ही कुछ चीन की राजधानी में देखने को मिला है. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में मुलाकात की है. यह मीटिंग दोनों देशों के नेताओं के बीच आठ साल बाद पहली मीटिंग है, इस मुलाकात के बाद दोनों पक्षों ने इसे पारंपरिक रूप से तनावपूर्ण रिश्तों में एक टर्निंग पॉइंट बताया है.

मुलाकात से खुश हैं जिनपिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइलेटरल मीटिंग के दौरान कार्नी ने जिनपिंग से कहा कि कनाडा और चीन एक नई स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप बना रहे हैं जिससे एक-दूसरे की ताकत का इस्तेमाल करके ऐतिहासिक फायदे मिलेंगे. इस मुलाकात को लेकर शी जिनपिंग ने कहा कि वो दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग से काफी ज्यादा खुश हैं. उन्होंने कहा कि सहयोग की वजह से सकारात्मक परिणाम मिले हुए हैं. चीन-कनाडा संबंधों का स्वस्थ और स्थिर विकास दुनिया में शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि के लिए अनुकूल है. हालांकि दोनों नेताओं ने किन-किन मुद्दों पर चर्चा की और इस मुलाकात के क्या नतीजे रहे ये बात सामने नहीं आ पाई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 14, 2026
11:15 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159