डायलॉग और डिप्लोमेसी ही समाधान… मिडिल ईस्ट की जंग पर आया PM मोदी का बयान

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले का आज तीसरा दिन है. 28 फरवरी 2026 को इजरायल की ओर से ऑपरेशन रोर लायन की शुरुआत की गई और ईरान की राजधानी तेहरान पर मिसाइलों से हमला किया गया. ईरान ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की. तेहरान की ओर से इजरायल के अलावा खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए गए. इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई बड़े नेताओं और अधिकारियों की मौत हुई है. 

ईस्ट में बढ़ते तनावपूर्ण हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता व्यक्त की है. आज नई दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत शांति और स्थिरता के लिए खड़ा है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 18, 2026
11:14 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159