राजस्थान में यात्रा के दौरान कठपुतली नचाई, अंदाज देख सभी मुस्कुराए

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब छह बजे शुरू हुई यात्रा ने करीब दस किलोमीटर का सफर पूरा कर लंच ब्रेक लिया है। फिलहाल यात्रा झालावाड़ जिले के देवरी घाटा में है। आज के दिन की यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3.30 बजे से स्टार्ट होगा।

इस दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव ने बीजेपी ने सारी हदें पार कर दी। उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन पीएम मोदी क रोड शो में बीजेपी ने प्रचार किया।

इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के शेड्यूल में राहुल गांधी और यात्री राजस्थान के सांस्कृतिक रंगों के साथ घुलते-मिलते नजर आए। यात्रा जब जिला भाजपा कार्यालय के सामने से निकली तो राहुल का रिएक्शन देखकर सभी मुस्करा दिए। दरअसल, BJP ऑफिस पर भी कई लोग यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही जमे हुए थे। राहुल की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर लोगों का अभिवादन किया।

आज दोपहर बाद भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ से कोटा जिले में एंट्री करेगी। यात्रा में आज करीब 23 किमी. का सफर तय किया जाएगा। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी।

इस बीच राजस्थान में यात्रा की एंट्री वाले दिन ही राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी भी मिल गया। पंजाब के सीनियर लीडर सुखजिंदर सिंह रंधावा को पार्टी ने माकन के इस्तीफे के बाद प्रभारी नियुक्त किया है। रंधावा कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।

हालांकि, 9 दिसंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा। इससे पहले सोमवार को पूर्व CM वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र वाले झालावाड़ जिले में भीड़ जुटाकर कांग्रेस ने सियासी ताकत दिखाने का प्रयास किया।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व पर फोकस कर रहे हैं। यात्रा के रूट में आने वाले कुछ मंदिरों में भी जा सकते हैंं। राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही जय सियाराम और हे राम नारे को लेकर BJP-RSS को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा भाजपा को जय सियाराम बोलना ही पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 13, 2025
11:23 pm

Welcome to Delhi News Channel, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159