Delhi Election: दिल्ली में वोटिंग से 5 दिन पहले AAP में लगी इस्तीफों की झड़ी, 7 विधायकों ने चिट्ठी लिखकर छोड़ी पार्टी

सबसे पहले महरौली के विधायक नरेश यादव ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद सात और विधायकों ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया।
इसमें जनकपुरी के विधायक राजेश ऋषि, पालम से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार के मुक्त करने के लिए हुआ था, लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई, बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 31, 2025
9:33 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159