MP-राजस्थान में क्रिसमस से पहले बारिश के आसार; यूपी में 1°C तक जाएगा पारा

दिसंबर का आधा महीना बीतने के बाद ठिठुरन वाली ठंड शुरू हो गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शनिवार को बर्फबारी हुई। यहां तापमान -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान -1.3 डिग्री रहा। IMD ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में दो दिन और बारिश और बर्फबारी की हो सकती है।

इसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखेगा। यहां क्रिसमस से पहले बादल छाए रहेंगे। 23-24 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद ज्यादातर शहरों में पारा 12 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश हो सकती है। 26-27 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद है। माउंट आबू में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले यहां जीरो डिग्री तापमान था।

यूपी के कुछ शहरों में शनिवार को तापमान 5 डिग्री तक और उससे नीचे गिर गया। बरेली में तापमान 4.6°C रिकॉर्ड हुआ। अयोध्या में 5.5°C तापमान रहा। मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में अगले 7 दिनों में तापमान 1°C तक जा सकता है।

April 11, 2026
11:54 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159