Z+ सिक्योरिटी के साथ बुलेटप्रूफ गाड़ी पर चलता था; कई बैठकें भी कीं

जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को PMO का अफसर बताता था। गुजरात के रहने वाले इस शख्स का नाम किरण भाई पटेल है। वह खुद को PMO का एडिशनल डायरेक्टर बताता था। इतना ही नहीं ठग ने जेड प्लस सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ SUV की सुविधाएं भी ले रखी थीं। वह हमेशा फाइव स्टार होटल में रुकता था।

शक होने पर पुलिस ने जांच की तो वह फर्जी अफसर निकला। उसे 10 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इसे सीक्रेट रखा गया। जेके पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तारी का खुलासा किया।

PhD डिग्री के बाद फर्जीवाड़ा
ठग ने ट्विटर बायो में लिखा है कि उसने PhD की हुई है। हालांकि, पुलिस उसकी डिग्री को लेकर भी जांच कर रही है। किरण पटेल ने जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा फरवरी में की थी। इस दौरान उसने सभी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाया। ठग ने अपने ट्विटर हैंडल में जम्मू कश्मीर दौरे के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। उसके साथ CRPF के जवान भी नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 30, 2025
4:22 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159