आगरा में पहले फूल बरसाए गए, अब वंदे भारत पर बरस रहे पत्थर, कई कोचों के शीशे टूटे

मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर अब तक कई बार पथराव हो चुका है जिसका सबूत ट्रेन के कोचों के टूटे शीशे दे रहे हैं।

दो महीने पहले जिस वंदे भारत का स्वागत फूल बरसाकर किया गया था, उसी वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर बरसाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर अब तक कई बार पथराव हो चुका है, जिसका सबूत ट्रेन के कोचों के टूटे शीशे दे रहे हैं। हालांकि, आगरा रेल मंडल के अधिकारियों ने पत्थरबाजी की घटना से इनकार किया है।

शीशे चटके हुए हैं, फिर भी अधिकारियों ने किया इनकार

जानकारी के मुताबिक, रानी कमलापति से निजामुद्दीन स्टेशन के मध्य चलने वाली वंदे भारत के कई कोच के शीशे चटके। गुरुवार की सुबह यह ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई तो इस पर नजर पड़ी। आगरा रेल मंडल के अधिकारियों ने पत्थरबाजी से इनकार किया है, लेकिन जिस तरीके से शीशे चटके हुए हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि मंडल के आसपास पत्थरबाजी हुई है।

भोपाल रेल मंडल से संचालित होता है रूट

बता दें कि वंदे भारत का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अप्रैल को किया था। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल की पहली वंदे भारत है। इस ट्रेन का रूट भोपाल रेल मंडल से संचालित होता है। शुभारंभ के दिन यह ट्रेन जब आगरा पहुंची थी तो यहां स्टेशन पर भारत माता की जय के नारे और पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया था, लेकिन अब हालात यह हो गए हैं कि ट्रेन पर अब पत्थरबाजी होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 7, 2025
4:03 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159