आयुष को मिला वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट।

नई दिल्ली, सितंबर। 17 वीं ग्रेपलिंग नेशनल चैंपियनशिप में दिल्ली टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहतक हरियाणा में आयोजित चैंपियशिप में दिल्ली के आयुष वशिष्ठ ने दो प्रतियोगिता में भाग लेते हुए दोनों ही रजत पदक अपने नाम किए। दिल्ली टीम के कोच चंदर पाल के अनुसार आयुष को ग्रेपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी भारतीय टीम में चुन लिया गया है। जिसका आयोजन उज्बेकिस्तान मंे किया जाएगा। ग्रेपलिंग जुडो और कुश्ती का एक मिलाजुला खेल है। इस प्रतियोगिता में देशभर की पुरूष और महिलाओं की 20-20 टीमों ने राष्टृीय चैंपियनशिप में भाग लिया था। दिल्ली टीम ने लडके व लडकियों के अंडर 17 में एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीते। अंडर 20 लडकों में सात पदक अपने नाम किए। जबकि वेटरन स्पर्धा के दोनों ही वर्गो के एक -एक स्वर्ण भी दिल्ली ने जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 16, 2026
10:49 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159