इस बार बिल्डिंग के पास नहीं पहुंच सके खालिस्तानी ; दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग की सिक्योरिटी घटाई

लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर बुधवार को फिर खालिस्तान समर्थकों ने प्रदर्शन किया। रविवार को खालिस्तानियों ने यहां प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की थी और तिरंगा उतार दिया था।

रविवार की घटना पर भारत ने सख्त विरोध जताया था। इसके बाद बुधवार को लंदन की मेट्रो पुलिस ने यहां सिक्योरिटी के सख्त इंतजाम किए। घुड़सवार पुलिस भी यहां नजर आई। हर जगह बैरिकेडिंग की गई। इसके पहले बुधवार को ही नई दिल्ली में मौजूद ब्रिटिश हाई कमीशन की सुरक्षा घटा दी गई थी। इसके बाद लंदन में इंडियन हाई कमीशन की सिक्योरिटी सख्त की गई।

रविवार को लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर खालिस्तानियों के प्रदर्शन के दौरान मौजूद नहीं थी। इससे अलगाववादियों के हौसले बुलंद हो गए थे।

अड़चन पैदा कर रहे थे बैरिकेड्स: दिल्ली पुलिस

दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घटाने के मामले पर एक पुलिस अफसर ने कहा- हाई कमीशन की ओर जाने वाले रास्ते में लगे एक्स्ट्रा बैरिकेड्स अड़चन पैदा कर रहे थे। इसलिए उन्हें हटाया गया। हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरे में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत के इस कदम पर ब्रिटिश हाई कमीशन ने कहा- यह सुरक्षा का मामला है। हम इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगे। माना जा रहा है कि भारत ने लंदन में अपने उच्चायोग में हुई घटना का जवाब इस तरीके से दिया था।

लंदन में इंडियन हाई कमीशन का तिरंगा उतार दिया था
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में खालिस्तान समर्थकों ने रविवार को लंदन में इंडियन हाई कमीशन का तिरंगा उतार दिया था। हालांकि इंडियन डिप्लोमैट्स कुछ ही देर बाद पहले से ज्यादा बड़ा तिरंगा हाई कमीशन पर लगा दिया था।

लंदन में इस घटना से पहले भारत ने ब्रिटिश सरकार को इंटेलिजेंस रिपोर्ट के जरिए जानकारी दी थी कि खालिस्तानियों का प्रदर्शन हिंसक हो सकता है। इसके बाद भी लंदन पुलिस मौके पर देरी से पहुंची थी। हालांकि मंगलवार को लंदन पुलिस ने झंडा उतारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तिरंगे का अपमान करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग
भारत ने रविवार को ब्रिटेन की डिप्टी हाई कमिश्नर क्रिस्टिना स्कॉट को तलब किया था। उनसे पूछा गया कि भारतीय हाई कमीशन पर सिक्योरिटी क्यों नहीं थी। भारत ने ब्रिटिश सरकार से तिरंगे का अपमान करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की थी। ये भी कहा था कि ब्रिटेन सरकार भारतीय हाई कमीशन को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

May 18, 2025
1:52 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159