उखड़कर दूर जा गिरा घर का गेट, खंभे के हुए दो टुकड़े; पानी का भयानक तांडव, ऐसा बस फिल्मों में देखा होगा

कई बार असल जिंदगी में ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं जो फिल्मी सीन्स को पछाड़ देती हैं. बरसात की शुरुआत हो चुकी है और अब आंधी-बारिश से होने वाली तबाही की तस्वीरें भी सामने आनी शुरू हो गई हैं. हाल ही में कर्नाटक से सामने आई एक वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है. क्योंकि इस वीडियो में दीवार कुछ इस तरह गिरती है कि फिल्मी सीन्स भी पीछे छूट जाते हैं. 

कर्नाटक के तटीय इलाकों में इस समय भारी बारिश कहर बनकर टूट रही है. इसी बारिश के बीच मंगलुरु में एक कंपाउंड की दीवार गिर गई. दीवार गिरने के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है और लोगों सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. दीवार गिरने की घटना सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसमें देखा जा सकता है कि जब दीवार सड़क पर गिरती है तो सड़क के दूसरे तरफ मौजूद घर के गेट पर पानी इतनी तेज आता है कि वो उखड़कर दूर गिर जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

January 12, 2026
11:07 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159