ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी ग्राउंड पर होंगे, बन सकता है दर्शकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी एल्बनीज टॉस के दौरान मैदान पर मौजूद रहेंगे। वे मैच के दौरान कमेंटरी भी कर सकते हैं।

PM बुधवार रात 8 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। यहां का क्रिकेट स्टेडियम दुनिया में सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम है। इसमें 1.32 लाख दर्शक बैठ सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस मैच के दौरान एक दिन में दर्शकों की सबसे बड़ी संख्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन सकता है।

मौजूदा वर्ल्ड रिकॉर्ड मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (ऑस्ट्रेलिया) के नाम है। वहां 2014 में एशेज सीरीज के मैच के दौरान एक दिन में 91,112 दर्शक आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 25, 2026
12:38 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159