कहा- इमरजेंसी प्लान तैयार रखें, कल UN चीफ से मिले थे विदेश मंत्री

सूडान में चल रही लड़ाई के बीच फंसे भारतीयों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई-लेवल मीटिंग की। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने सूडान में हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा, ‘सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए इमरजेंसी प्लान तैयार रखें।

पीएम मोदी ने सूडान की लड़ाई में मारे गए एक भारतीय की मौत पर संवेदना जताई। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चौकन्ना रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि सूडान के आसपास के देशों से संपर्क रखें।

विदेश मंत्री ने UN चीफ से बात की
इससे पहले गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सूडान के लगातार बिगड़ते हालात पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की थी।

दरअसल, सूडान में पिछले कई दिनों से मिलिट्री और पैरामिलिट्री के बीच लड़ाई जारी है। WHO के मुताबिक, इसमें अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 3500 लोग घायल हुए हैं। इस लड़ाई का केंद्र बनी राजधानी खार्तूम में भारत के करीब डेढ़ हजार नागरिक भी फंसे हुए हैं। वहीं सूडानी शहर अल-फशेर में कर्नाटक के हक्की-पिक्की आदिवासी समुदाय के 31 लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 20, 2026
11:19 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159