कुराश फेडरेशन महिलाओं को खेल मंे बढावा देगी।
-धर्मेन्द्र मल्होत्रा बनें कुराश के अध्यक्ष।

साउथ एशियन व एशियन चैंपियन के लिए चयन टृायल मार्च मंे।
विजय कुमार
नई दिल्ली, 20 फरवरी। भारतीय कुराश फेडरेशन इंडिया महिलाओं को बराबरी का दर्जा देते हुए, अधिक से अधिक टूर्नामेंटों का आयोजन करेगा। इसका फैसला भारतीय कुराश फेडरेशन की जरनल बॉडी मीटिंग जीबीएम मंे लिया गया। फेडरेशन के सचिव लाल सिंह ने बताया जीबीएम से पूर्व फेडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक भी हुई, जिसमें खाली पडे अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों पर क्रमश; धर्मेन्द्र मल्होत्रा और कोषाध्यक्ष अंकुर नागर चुना गया। बैठक मंे 25 राज्यों के अध्यक्ष और महासचिवों ने भाग लिया।
लाल सिंह ने बताया कि बैठक मंे बंगलादेश ढाका मंे मार्च में होने वाले पहले साउथ एशियन चैंपियनशिप के लिए पुरूष व महिला वर्गो में भारतीय कुराश टीम का चयन किया जाएगा। इसके अलावा अप्रैल में होने वाली सीनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन टृायल आयोजित किए जायेंगे। जबकि राष्टृीय सीनियर कुराश चैंपियनशिप मार्च माह के अंतिम सप्ताह मंे जम्मू कश्मीर द्वारा आयोजित की जायेगी। इस दौरान एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली पिंकी बलारा को भी सम्मानित किया गया।
लाल सिंह ने बताया कुराश खेल मंे महिलाओं की हिस्सेदारी अधिक से अधिक हो सके, इसके लिए अधिक से अधिक युवा खिलाडियों तक पहुंचने के लिए चर्चा की गई। जिसके तहत स्कूली स्तर पर सबसे अधिक बढावा देने की बात कही। इस अवसर पर कुराश फेडरेशन के तकनीकी निदेशक चंदरपाल ने बताया कि महिलाओं को रैफरी के रूप मंे आगे लाने के लिए कोशिश की जायेगी। इस अवसर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 7, 2025
6:29 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159