डीएम बोले– ये लोग ASI साइट पर अवैध रूप से रह रहे थे

दिल्ली में हुमायूं का मकबरा कैंपस में शुक्रवार शाम 4 बजे एक कमरे की छत गिर गई। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के DM डॉ. श्रवण बागड़िया के मुताबिक, 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई।

DM ने कहा कि सामने आया है कि ये लोग ASI साइट पर अवैध रूप से रह रहे थे। यह जांच का विषय कि कोई अवैध रूप से कैसे रह रहा था, अगर ये सच है तो कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। हथिनीकुंड बैराज से 47,024 क्यूसेक और वजीराबाद से 35,130 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। प्रशासन ने हालात पर कड़ी नजर रखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 25, 2026
4:25 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159