दिनेश कार्तिक ने की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, पोस्ट के जरिए कोच-फैंस को दिया धन्यवाद

टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। शनिवार को अनुभवी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए इसका एलान किया। उन्होंने भावुक पोस्ट के जरिए फैंस और कोच को धन्यवाद दिया। 

टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। शनिवार को अनुभवी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए इसका एलान किया। उन्होंने भावुक पोस्ट के जरिए फैंस और कोच को धन्यवाद दिया। आज वह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह आईपीएल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने इस सीजन अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला था। 

राजस्थान के खिलाफ खेला आखिरी आईपीएल मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में अपना आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 22 मई को खेला था। इसके बाद बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाया था और भविष्य के बीच शुभकामनाएं दी थीं। इस सीजन उन्होंने 15 मैचों में 187.35 के स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

December 13, 2025
11:58 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159