विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को रूस में चल रहे शंघाई कॉपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट में आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को हर तरह के खतरे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाना होगा.
जयशंकर ने कहा,’आतंकवाद को कोई सफाई नहीं दी जा सकती, इससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता. ना ही पर्दा डाला जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और वह इसका इस्तेमाल करेगा.’
