दिल्ली बीच कबडडी टीम घोषित, हिम्मत व गायत्री को कमाननई दिल्ली,8 अगस्त।

हिम्मत और गायत्री को बिहार में आयोजित होने वाली
राष्टृीय बीच कबडडी चैंपियनशिप के लिए दिल्ली राज्य बीच कबडडी टीम की
कमान सौंपी गई है। यह चैंपियनशिप बिहार के बोधगया में 11 अगस्त से खेली
जायेगी। टीम की घोषणा निरंजन सिंह के द्वारा की गई।

दिल्ली राज्य कबडडी संघ के महासचिव रामबीर सिंह के अनुसार टीम आज बिहार
के लिए रवाना हो गई है। पुरूष टीम-हिम्मत कप्तान, विनीत मावी, प्रशंात
शर्मा, कमल सिंह, अजय सेहरावत, विकास,कृष्ण डागर मैनेजर व नितिन कोच
होंगे। महिला टीम;- गायत्री कप्तान, जोशना, दीपिका, सोनाली, साक्षी,
डिंपल सिंह, मोनिका मैनेजर व शशि शौकिन कोच होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 24, 2026
12:44 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159