दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन बम ब्लास्ट के तार अब मुंबई से भी जुड़ते दिखाई दे रहे हैं. जिसके चलते देश की आर्थिक राजधानी के अलग-अलग इलाकों से तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्ध उच्च शिक्षित हैं और रसूख वाले परिवारों से ताल्लुक रखते हैं. हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को दिल्ली भेज दिया गया है, जहां जांच एजेंसिया उनसे पूछताछ कर रही हैं.
मोबाइल एप्लीकेशन
मुंबई पुलिस की सहायता से चलाए गए सीक्रेट ऑपरेशन के जरिए इन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई से हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्ध एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों से जुड़े हुए हैं. दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर 10 नवंबर की शाम को हुए बम ब्लास्ट में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. बम ब्लास्ट के बाद से ही जांच एजेंसियां लगातार हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों की तलाश में जुटी है.
