धर्मेन्द्र प्रधान ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- सारी हदें पार की, बिहार की प्रगति बर्दाश्त नहीं

Bihar : बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कौन होते हैं नीतीश कुमार पर बयान देने वाले? उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है।



भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छठ पर्व के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आज सारी हदें पार कर दीं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा, उसकी निंदा करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं है। बिहार की जनता पिछले दो दशकों से राजद और कांग्रेस के ‘जंगल राज’ के खिलाफ मतदान करती आ रही है। धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर बिहार के युवाओं की आकांक्षाओं को बार-बार कुचलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विपक्ष के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का अपमान किया था। 

बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कौन होते हैं नीतीश कुमार पर बयान देने वाले? उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन्हें गुमराह करने वालों को सबक सिखाएगी। धर्मेंद्र प्रधान ने तेजस्वी यादव पर भी खूब बोला।  उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और इनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 22, 2026
3:47 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159