नॉर्थ सिक्किम में हुआ हादसा, 4 घायल जवान एयरलिफ्ट किए गए

सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई, 4 घायल हैं। आर्मी ने बताया कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वैन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया है। शवों को भी निकाला जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। PM ने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

नॉर्थ-ईस्ट में हुए हादसे

1. 22 नवंबर को सिक्किम में ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान पैराशूट न खुलने से स्पेशल फोर्सेज यूनिट के असिस्टेंट लीडर लघ्याल की मौत हो गई। हादसे के दौरान वे भारत-चीन बॉर्डर पर प्रैक्टिस कर रहे थे। सिक्किम के नामची जिले के रावंग्ला के रहने वाले 40 साल के लघ्याल 22 साल के अनुभव वाले पैराशूट जंपर थे। वे 8 साल से विकास रेजिमेंट से जुड़े थे।

2. 24 जून को फर्स्ट बटालियन सिक्किम स्काउट्स के दो जवानों की सिक्किम के जुलुक में सड़क हादसे में मौत हुई थी। जवानों के नाम लांस नायक मनोज छेत्री और नायब सुबेदार सोम बहादुर सुब्बा था। दोनों जवान जुलुक में काम कर रहे मजदूरों को लेने जा रहे थे, जब धुंध के चलते वाहन 300 फीट नीचे गिर गया।

3. 21 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियान्ग जिले में सेना का हेलिकॉप्टर ‘रुद्र’ क्रैश होने से 5 जवानों की जान चली गई। हादसा टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास हुआ है। जहां ये हादसा हुआ है वो एरिया सड़क मार्ग से कनेक्टेड नहीं है।

मणिपुर में कई दिनों से जारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। बुधवार रात नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुए लैंडस्लाइड की चपेट में 107 टेरिटोरियल आर्मी का कैंप आ गया। इस हादसे के बाद दर्जनों जवान मिट्टी में दब गए।

उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर पिछले महीने सेना के एक ट्रक में आग लग गई थी। आग के बाद ट्रक में ब्लास्ट होने लगे। हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। ट्रक में ड्राइवर समेत दो जवान सवार थे। ट्रक में गोला-बारूद और हथियार थे। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद रात साढ़े 8 बजे आग पर काबू पाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 27, 2026
10:57 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159