भारतीय व्यक्तिगत उत्कृष्टता अवार्ड से सम्मानित हुए पत्रकार सतीश

भुवनेश्वर: टाइम्स नाउ नवभारत (टाइम्स ग्रुप) के संवाददाता और ओडिशा के पत्रकार सतीश कुमार दाश को पत्रकारिता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के सम्मान में प्रतिष्ठित “भारतीय व्यक्तिगत उत्कृष्टता अवार्ड 2024” से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार हैपी मुमोनेट इंडिया , भुवनेश्वर द्वारा प्रदान किया जाता है। दाश को इसके लिए बधाई दी जा रही है। दाश पहले एएनआई, फिर भारत 24 और अब वे टाइम्स नाउ नवभारत में काम कर रहे हैं।

ओडिशा के रहने वाले सतीश कुमार दाश टाइम्स नेटवर्क के एक समूह टाइम्स नाउ नवभारत के राज्य संवाददाता थे।

पत्रकार सतीश कुमार को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जैसे अंतर्राष्ट्रीय कल्कि गौरव पुरस्कार, शाइनिंग स्टार टैलेंट ऑनर 2023 पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद सेवा रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। सतीश कुमार देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनल और अखबार से जुड़े रहे हैं। अब तक उन्हें कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 16, 2026
11:54 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159