भारत के करीब समंदर में बना काले धुएं का गुब्बार, जहाज में हुआ बड़ा विस्फोट, 4 लापता

केरल तट के पास सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 में भीषण विस्फोट हुआ है. इसको देखते हुए भारतीय नौसेना ने  राहत और बचाव कार्य के लिए INS सूरत को डायवर्ट किया है.  इस विस्फोट की सबसे पहले सूचना मुंबई में मैराइन ऑपरेशन सेंटर ने सुबह करीब 10.30 बजे दी.  

जानकारी के मुताबिक 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर डायमीटर वाला यह जहाज 7 जून 2025 को कोलंबो से मुंबई के लिए रवाना हुआ था, जिसके 10 जून 2025 को अपने मंजिल तक पहुंचने की उम्मीद थी. इसको लेकर PRO ने एक संदेश जारी करते हुए कहा,’ 9 जून 2025 को लगभग 10: 30 बजे, MOC (KOC) को MOC (MBI) से MV वान हाई 503 पर एक अंडरडेक विस्फोट के बारे में सूचना मिली. यह जहाज एक सिंगापुर ध्वज कंटेनर जहाज है, जो 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर ड्राफ्ट वाला LPC कोलंबो है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

January 22, 2026
12:22 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159