भारत के पड़ोसी देशों में अस्थिरता की आग: कहीं सेना का शासन, कहीं साल भर से चुनाव नहीं; अब नेपाल में अशांति

नेपाल में अचानक स्थिति कैसे बिगड़ गई? भारत के पड़ोसी देशों में किस तरह से बीते वर्षों में अशांति फैली है? मौजूदा समय में किस देश के क्या हाल हैं? और अब आगे क्या होने की आशंका है

नेपाल में बीते दो दिनों से अराजकता का माहौल है। गैर-पंजीकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले के बाद नेपाल के युवाओं ने जो आंदोलन छेड़ा, वह देखते ही देखते काठमांडू से लेकर पूरे देश में फैल गया। स्थिति यह हो गई कि सोमवार को गृह मंत्री और फिर मंगलवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ गया। इसी के साथ भारत के आसपास के देशों में नेपाल भी उन देशों में शामिल हो गया है, जहां राजनीतिक संकट अब बाकी पड़ोसी देशों की तरह ही गहरा गया है। 

ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर नेपाल में अचानक स्थिति कैसे बिगड़ गई? भारत के पड़ोसी देशों में किस तरह से बीते वर्षों में अशांति फैली है? मौजूदा समय में किस देश के क्या हाल हैं? और अब आगे क्या होने की आशंका है

पहले जानें- नेपाल में अचानक कैसे बिगड़ गई स्थिति?
नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के तीन दिन बाद नेपाली युवा सड़कों पर उतर आए। इस दौरान हजारों युवाओं ने संसद के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिए। जेनरेशन जी, जिन्हें ‘जेन जी’ कह कर भी संबोधित किया जाता है ने सरकार से अलग-अलग मुद्दों पर जवाबदेही तय करने को कहा। साथ ही भ्रष्टाचार और वंशवाद के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

January 21, 2026
4:11 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159