ओडिशा के पुरी में बुधवार को उस वक्त दहशत फैल गई जब जगन्नाथ मंदिर के पास दीवार पर आतंकवादी हमले की धमकी भरे संदेश देखे गए. ये मैसेज ओड़िया और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखे गए थे, जो पास के एक छोटे मंदिर की दीवार पर थे. इसमें कहा गया था कि आतंकवादी जगन्नाथ मंदिर पर हमला कर उसे नष्ट कर देंगे. मैसेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र था और फोन नंबर भी लिखे थे, जिनपर पर ‘कॉल’ करने का निर्देश दिया गया था. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसे मिटा दिया. वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी.
Related Posts
भारत आकर रूस का कौन सा नया रास्ता खोल गए पुतिन? चेन्नई-व्लादिवोस्तक कॉरिडोर घटेगी दूरी; 40 की जगह बस इतने दिन में पहुंचेगा सामन
पूरी दुनिया की सियासत (राजनीति) एक तरफ और तिजारत (कारोबार) दूसरी तरफ दोनों किसी से कम नहीं है, क्योंकि राजनीति हो या कूटनीति उसे आगे बढ़ने के लिए पूंजी रूपी जिस बैसाखी की जरूरत होती है, वो व्यापार-कारोबार से पैदा होती है. वैश्विक सप्लाई चेन समुद्री मार्गों से चलती हैं. वैश्विक समुद्री व्यापार का एक […]
नूंह में 200 झुग्गियां तोड़ी, यहां रहने वाले 31 जुलाई की हिंसा में शामिल थे
हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद सरकार का बुलडोजर चलने लगा है। गुरुवार को नूंह के तावडू नगर की मोहम्मदपुर रोड स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये लोग भी 31 जुलाई को नूंह हिंसा में शामिल थे। इस दौरान […]
पूर्व गृह सचिव अजय भल्ला मणिपुर, वीके सिंह मिजोरम गवर्नर बने; आरिफ मोहम्मद केरल से बिहार भेजे गए
केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम को 3 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए, जबकि दो राज्यों में राज्यपालों की अदला-बदली की। पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को मिजोरम का नया गवर्नर बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल […]
