मालदीव को 4850 करोड़ ऋण, UPI और FTA…; पीएम मोदी बोले- हमारे बीच संबंध सागर जितने गहरे

 भारत मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये का ऋण देगा और जल्द ही एक मुक्त व्यापार समझौते को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। दोनों देशों के बीच इसके लिए सहमति बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शुक्रवार को पड़ोसी देश के लिए कई बड़े एलान किए गए। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

भारत मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये का ऋण देगा और जल्द ही एक मुक्त व्यापार समझौते को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। दोनों देशों के बीच इसके लिए सहमति बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शुक्रवार को पड़ोसी देश के लिए कई बड़े एलान किए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने जोर दिया कि नई दिल्ली को हिंद महासागर के द्वीपसमूह मालदीव का ‘सबसे भरोसेमंद’ मित्र होने पर गर्व है। भारत ने मालदीव के वार्षिक ऋण भुगतान दायित्वों को 40 प्रतिशत तक कम करने का भी निर्णय लिया है। इसे 51 मिलियन अमेरिकी डॉलर से घटाकर 29 मिलियन अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है। इससे मालदीव को अपनी आर्थिक समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 26, 2026
12:05 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159