मोदी ने ली सलामी, बोले- गणतंत्र दिवस पर दुनिया को दिखाया हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे

PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एनुअल NCC पीएम रैली में परेड की सलामी ली। इस मौके पर संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इस साल देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कल कर्तव्य पथ पर हमने देखा कि ये सेलिब्रेशन महिला केंद्रित था। हमने दुनिया को दिखाया कि भारत की बेटियां कितना अद्भुत काम कर रही हैं। हमने दिखा दिया कि भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं।

एक पूर्व-NCC कैडेट होने के नाते, जब भी मैं आपको संबोधित करने आता हूं, मुझे अपने अनुभवों और यादों का फ्लैशबैक मिलता है। NCC कैडेट ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतीक हैं। आप सभी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से यहां आए हैं और मुझे खुशी है कि पिछले वर्षों में NCC रैलियों का कद भी बढ़ा है।

रैली में मोदी ने कहा कि इस साल वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं यहां मौजूद हैं। NCC की यह रैली ‘एक विश्व, एक परिवार’ के उद्देश्य को लगातार मजबूत कर रही है।

2014 में, 10 देशों के NCC कैडेट्स ने इस रैली में भाग लिया था। इस वर्ष, 24 देशों के 2200 युवा और कैडेट्स रैली में मौजूद हैं और मैं उनका स्वागत करता हूं।

PM मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में केंद्रीय सुरक्षा बलों में महिलाओं की संख्या दोगुनी हो गई है। राज्यों को भी इसी तरह के रास्ते पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। देश में डिजिटल क्रांति हो रही है और इससे युवाओं की रचनात्मकता को सबसे ज्यादा फायदा होता है।

एक दशक पहले लोग 2G और 3G इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए संघर्ष कर रहे थे, जबकि 5G और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क अब हर गांव तक पहुंच रहा है। मोदी ने कहा कि भारत अब तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप ईको सिस्टम है। इसमें 1.25 लाख से अधिक स्टार्ट-अप और 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं।

भारत की बेटियां लोहा मनवा रहीं
PM ने कहा, कभी बेटियों की भागीदारी सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित रहती थी। आज दुनिया देख रही है कि भारत की बेटियां जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में कैसे लोहा मनवा रहीं हैं। इसकी झांकी कल कर्तव्य पथ पर सबने देखी है। यह अचानक नहीं हुआ यह बीते 10 वर्षों के सतत प्रयास का परिणाम है। भारत की परंपरा में नारी को हमेशा एक शक्ति के रूप में देखा गया है।

दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में हुई रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

अगले 25 साल देश के लिए महत्वपूर्ण
इसके पहले बुधवार को मोदी ने NCC कैडेट, NSS स्वयंसेवकों और कलाकारों के साथ बातचीत कीथी। ये सभी इस वर्ष के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का हिस्सा थे। मोदी ने इन्हें कहा कि वे ‘विकसित राष्ट्र’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने संकल्प को मजबूत करें। मोदी ने कहा कि अगले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि हमने 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लिया है।

मोदी ने कहा कि हमारी पीढ़ी खुद को जेन Z कहती है। हालांकि, मेरा मानना ​​है कि आप ‘अमृत पीढी’ हैं, क्योंकि आपकी ऊर्जा अमृत काल को गति देगी। आप जानते हैं कि हमारे देश ने 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का फैसला किया है। अगले 25 साल आपके और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैंने लाल किले की प्राचीर से कहा था- यही समय है, सही समय है। पीएम ने कहा- यह समय आपका है। आपका प्रयास, दृष्टिकोण और क्षमता भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

75वें गणतंत्र दिवस पर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने यहां दो मिनट का मौन भी रखा। फिर मोदी कर्तव्य पथ पहुंचे। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों चीफ गेस्ट थे। वे इस समारोह में भाग लेने वाले फ्रांस के छठे राष्ट्रपति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 20, 2025
11:10 am

Welcome to Delhi News Channel, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159