रूसी कब्जे वाले मारियुपोल में कार चलाई, आम लोगों से मिले; एक दिन पहले क्रीमिया गए थे

रूस-यूक्रेन जंग शुरू हुए एक साल से ज्यादा हो चुका है। इस बीच, पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन पहुंचे। रविवार को पुतिन ने रूसी कब्जे वाले मारियुपोल शहर का दौरा किया। वो हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचे। उन्होंने यहां कुछ आम लोगों से भी मुलाकात की।

नेवस्की जिले में वो एक परिवार के घर भी गए। पुतिन के इस दौरे पर यूक्रेन की तरफ से अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। पुतिन ने यूक्रेन में फौजी अफसरों से भी मुलाकात की। वो चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वालेरी गेरासिमोव से भी मिले।

मारियुपोल की सड़कों पर कार चलाई
पुतिन ने डिप्टी पीएम खुशुनिलिन के साथ मारियुपोल की सड़कों पर कार भी चलाई। उन्होंने वहां की सड़कों को शानदार बताया। खुशुनिलिन ने कहा- लोग अब मारियुपोल लौटने लगे हैं।

​​​​मारियुपोल पर मई 2022 से रूस का कब्जा है। यहां रूस-यूक्रेन के बीच कई दिन जंग चली थी, रूस को बाद में कामयाबी मिली। जंग से पहले मारियुपोल में करीब 5 लाख लोग रहते थे। यहां यूरोप का सबसे बड़ा एजोवस्तल स्टील प्लांट भी था।

एक दिन पहले क्रीमिया गए थे पुतिन
पुतिन शनिवार को रूसी कब्जे वाले क्रीमिया पहुंचे थे। वे यहां ब्लैक सी प्रायद्वीप पर कब्जे की नौवीं एनिवर्सरी पर पहुंचे थे। रूसी मीडिया के मुताबिक वे सेवस्तोपोल की ब्लैक सी पोर्ट सिटी भी गए। क्रीमिया में पुतिन ने एक आर्ट स्कूल का उद्घाटन भी किया।

रूस ने 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर एक जनमत संग्रह के आधार पर कब्जा कर लिया था। रूस के इस कदम को यूक्रेन और इंटरनेशनल कम्युनिटी ने मान्यता नहीं दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

December 13, 2025
12:47 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159