भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। भारत की पहली पारी 587 रन पर ऑलआउट हो गई है और अब उसकी कोशिश इंग्लैंड की पारी जल्द समेटकर बढ़त हासिल करन पर टिकी होगी
आकाश दीप ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। उन्होंने ओली पोप को अपना शिकार बनाया। वह भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अब जैक क्राउली का साथ देने जो रूट आए हैं
इंग्लैंड को पहला झटका 13 रन के स्कोर पर आकाश दीप ने दिया। उन्होंने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर ओली पोप आए हैं।