समाज कल्याण मंत्री ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए

नई दिल्ली। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने रोहिणी सेक्टर-20 में शिव मंदिर पर कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने पुष्पवर्षा कर उनकी कठिन यात्रा के प्रति आभार एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। रविन्द्र इंद्राज ने कहा कि दिल्ली सरकार श्रद्धालुओं की आस्था और जनभावनाओं का पूरा सम्मान करती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए ऐतिहासिक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या करोड़ों में है। दिल्ली वासी श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग से इस आयोजन को सफल बना रहे हैं। ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 18, 2026
11:27 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159