देश में इन दिनों ठंड का कहर जारी है. वहीं साउथ इंडिया में बारिश और तूफान से लोगों की मुसबीतें बढ़ी हैं. बारिश के चलते चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूलों को भी बंद किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 18-19 नवंबर 2025 के बीच मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ठंडी हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा 18-20 नवंबर 2025 तक राजस्थान के भी कई इलाकों में ठंडी हवा चलने की संभावना है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के अधिकतर हिस्से में कोहरे की चादर बिछी रहने वाली है. इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय हवा चलने की संभावना है, जो धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाकर 10 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी. IMD के मुताबिक राजधानी के सभी इलाकों में 18 नवंबर 2025 से शीतलहर का रौद्र रूप दिख सकता है. ऐसे में सुबह-शाम हेल्थ का ध्यान रखना होगा.
