सेंट जेम्स स्कूल चंदर विहार ने मनाया अपना वाार्षिक दिवस

नई दिल्ली,1 फरवरी। सेंट जेम्स माॅडल स्कूल चंदर विहार पटपडगंज ने आज अपना वार्षिक दिवस मनाया। जिसका उदघाटन निगम पार्षद रमेश गर्ग और निशा गर्ग ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर सेंट जेम्स माॅडल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीममति बबीता गुप्ता ने अपने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना द्वारा की गई। करीब दो घंटे चले कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने करोना महामारी मंे डाक्टरों की भूमिका तथा लोगों में मोबाइल की लत आदि आधारित थीम पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। जबकि राष्टृीय एकता विषय पर आधारित नाटक आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर रेखा अग्रवाल, ममता अग्रवाल एवं स्कूली टीचरों ने बच्चों के परिवार वालो से मुखातिब होकर शिक्षा के महत्व के बारें मंे भी चर्चा की एवं स्कूल के अन्य कार्यकल्पो की जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल की सभी अध्यापिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

January 12, 2026
10:41 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159