ईरानी मिसाइलें कहां तक पहुंच पाएंगी? ट्रंप ने बम बरसाए तो इन 8 देशों में हमला कर सकता है तेहरान

अमेरिका तो 37 घंटे बॉम्बर उड़ाकर ईरान पर हमला कर सकता है लेकिन सवाल यह है कि जिस तरह से तेहरान जवाबी कार्रवाई की बात कर रहा है क्या उसकी मिसाइलें अमेरिका पहुंच पाएंगी? इसे समझने के लिए दुनिया का मैप देखना होगा. ईरान की लोकेशन और अमेरिका का मेनलैंड देखिए. ईरान के पास करीब 6 लाख एक्टिव जवानों की फौज है. यह दुनिया के 20 पावरफुल सैन्य ताकतों में 16वें पायदान पर आता है. इसके पास लंबी दूरी की मिसाइलें हैं, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम भी है लेकिन अमेरिका तक पहुंचना आसान नहीं है. फिर अमेरिका को जवाब कैसे देगा ईरान? इधर तेहरान ने मिसाइल हमले की तैयारी कर ली है. अगर अमेरिका का हमला होता है तो उसके निशाने पर एक दो नहीं, पूरे 8 देश होंगे. इसके लिए ईरान ने अपना एयरस्पेस अभी से बंद कर दिया हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 14, 2026
11:16 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159