इजरायल-ईरान के बीच जंग जारी है. दोनों ही देश लगातार एक दूसरे पर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं. इस हमले में अमेरिका भी सीधे तौर पर शामिल हुआ है. उसने ईरान के 3 न्यूक्लियर साइट्स इस्फाहन, नतांज और फोर्डो पर हमला किया. इसके बाद से आग बबूला ईरान ने इजरायल पर तेजी से जवाबी कार्रवाई शुरू की. इजरायली डिफेंस फोर्स का दावा है कि IAF के 20 फाइटर जेट ने हमीदान, केरमानशाह और तेहरान में 30 से ज्यादा हथियारों का इस्तेमाल करके बम गिराए. IDF के मुताबिक ये हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए. वहीं इजरायल के हमले में ईरान के 9 सैनिकों की मौत हुई है, जिनमें से 7 इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के सदस्य थे. तेल अवीव में भी ईरान के हमले के खतरे को देखते हुए लगातार सायरन बज रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों में किए गए हमले से ईरान को काफी नुकसान हुआ है. इसके अलावा अमेरिकी हमले को लेकर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराची रूसी राष्ट्रपति के साथ गंभीर चर्चा को लेकर रूस पहुंचे हैं.भारत इजरायल-ईरान के बीच जारी जंग में अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाल रहा है. इसके लिए 600 लोग 3 विमानों में बैठकर भारत लौटेंगे. नागरिकों को सबसे पहले भूमिमार्ग से जॉर्डन पहुंचाया जा रहा है. उसके बाद वे अम्मान से होते हुए भारत आएंगे.
Related Posts
फिर डोली धरती, तीन दिन में दूसरी बार 5.6 की तीव्रता से आया भूकंप, नेपाल है केंद्र
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं. भूकंप का असर काफी देर तक देखने को मिला. झटका महसूस होते ही लोग अपार्टमेंट और ऑफिसों से बाहर निकलने लगे. दिल्ली-एनसीआर में पिछले 3 दिन में यह दूसरा भूकंप है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल में रहा. […]
उज्जैनः महाकाल की सवारी में श्रद्धालुओं पर थूकने वालों के घर पर चला बुलडोजर
उज्जैन। भगवान महाकाल की सवारी के दौरान छत से श्रद्धालुओं पर थूकने वालों के घर पर बुधवार सुबह जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। उनके अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम मुनादी के साथ बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने पहुंची। पूरे क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके बाद […]
25 मिनट तक बालकनी से बचाने के लिए चिल्लाती रही, नहीं बचा सका अहमदाबाद प्रशासन
अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में शनिवार को 11 मंजिला बिल्डिंग की 7वीं फ्लोर के एक फ्लैट में आग लग गई। इस हादसे में 15 साल की लड़की की मौत हो गई। बालकनी में वह 25 मिनट तक फंसी रही और लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना […]
