तुर्की से आई खबर ने पूरे देश को हिला दिया है. Associated Press (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की एयरफोर्स का F-16 लड़ाकू विमान बुधवार तड़के हादसे का शिकार हो गया. विमान ने पश्चिमी तुर्की के बालिकेसिर प्रांत स्थित 9वीं मेन जेट बेस से उड़ान भरी थी. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उड़ान के कुछ ही मिनट बाद विमान का रडार और रेडियो संपर्क अचानक टूट गया. कंट्रोल रूम ने तुरंत अलर्ट जारी किया और खोज अभियान शुरू कर दिया गया.
क्या थी हादसे की वजह?
फिलहाल क्रैश की असली वजह साफ नहीं हो पाई है. रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि एक विशेष जांच टीम बनाई गई है, जो तकनीकी खराबी, मौसम और अन्य संभावित कारणों की जांच करेगी. रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी. विशेषज्ञों का कहना है कि सैन्य विमानों में सुरक्षा मानक बेहद सख्त होते हैं, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी.
