NCERT की किताब में न्यायपालिका में करप्शन से जुड़े चैप्टर पर CJI ने जताई नाराजगी

देश की शिक्षा व्यवस्था और न्यायपालिका को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. NCERT की कक्षा आठवीं की किताब में ‘न्यायपालिका में करप्शन ‘ से जुड़े चैप्टर को चीफ जस्टिस ने सख्त नाराजगी जाहिर की है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत  ने कहा कि वो इस मसले पर स्वत: संज्ञान ले रहे है. किसी को भी इस बात की इजाजत नहीं दी जाएगी कि वो न्यायपालिका को बदनाम करें. चीफ जस्टिस ने यहां तक कहा कि यह सोची समझी चाल लगती है.

वरिष्ठ वकीलों ने CJI के सामने मामला रखा
आज कुछ वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी ने CJI के सामने यह मामला उठाया था.  सिब्बल ने कहा कि यह दुःख की बात है कि कक्षा आठ के बच्चों को न्यायपालिका में करप्शन के बारे में पढ़ाया जा रहा है.न्यायपालिका का हिस्सा होने के नाते हम  इससे परेशान है. हमारे पास किताब की कॉपी है. इसमे मौजूद कंटेंट न्यायपालिका को बदनाम करने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 10, 2026
4:32 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159