दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 65 पद्म पुरस्कार प्रदान कर रही हैं, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल हैं। इससे पहले 25 मई को पहले नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे, जिनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री शामिल थे। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
डॉ. लियुदमीला खोखलोवा को पद्म श्री सम्मान
डॉ. लियुदमीला खोखलोवा को इंडोलॉजी और भारतीय भाषाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
डॉ. प्रभाकर बसप्रभु कोरे भी पद्म श्री से सम्मानित
डॉ. प्रभाकर बसप्रभु कोरे को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
रामा रेड्डी मामिदी को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान
पशुपालन और डेयरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रामा रेड्डी मामिदी (मरणोपरांत) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
आरवीए मणि पद्म श्री से सम्मानित
आरवीए मणि को आंतरिक सुरक्षा विभाग में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
कलामंडलम विमला मेनन को पद्म श्री सम्मान
भारतीय कला और सांस्कृतिक अध्ययन में योगदान के लिए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलामंडलम विमला मेनन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया है।
