भारत की कार्रवाई से सहमा पाकिस्तान; अस्थायी रूप से बंद किया कराची और लाहौर का हवाई क्षेत्र

 भारत की तरफ से पाकिस्तान पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिससे पड़ोसी देश में खलबली मची हुई है। अब ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान की तरफ से अस्थायी रूप से कराची, और लाहौर हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है। गुरुवार को पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पूरे मई महीने के सभी दिन सीमित समय के लिए कराची और लाहौर के हवाई क्षेत्रों के कुछ हिस्सों को बंद करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 21, 2026
7:24 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159